महिलाओं के लिए वरदान है सोयाबीन, जानें इसके 5 कमाल के फायदे

महिलाओं के लिए वरदान है सोयाबीन, जानें इसके 5 कमाल के फायदे

सेहतराग टीम

हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जो हमारे किचन में आसानी से उपलब्ध होते है। उन्हीं खाद्य पदार्थों में एक है सोयाबीन जो काफी पौष्टिक युक्त होता है। वैसे तो यह सभी के लिए फायदेमंद है लेकिन महिलाओं के लिए यह काफी कारगर माना जाता है। इसलिए तो यह महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं होता है। दरअसल इससे बने व्यंजन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और ऐसे कई पोषक तत्व होते है जो न केवल सेहत बल्कि सौन्दर्य की दृष्टि से भी महिलाओं के लिए बेहत फायदेमंद होते है। तो आइए जानते है सोयाबीन के फायदों के बारे में-

पढ़ें- कम कैलोरी युक्त खाना दिल को रखता है जवान, जानें किन फूड्स का करें सेवन?

सोयाबीन के महिलाओं के लिए फायदे:

  • सोयाबीन हड्ड‍ियों के लिए लाभदायक है। यह हड्ड‍ियों को पोषण देता है जिससे वे कमजोर नहीं होती और हड्डी टूटने का खतरा भी कम होता है। इसका सेवन हड्ड‍ियों की सघनता को बढ़ाने में सहायक है।
  • डाइबिटीज रोगियों के लिए भी यह कमाल का असर करता है और रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित कर उसे बढ़ने से रोकता है। इस तरह से आपकी डाइबिटीज नियंत्रण में रहती है।
  • सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्लेक्स, थाइ‍मीन, राइबोफ्लेविन अमीनो अम्ल, सैपोनिन, साइटोस्टेरोल, फेनोलिक एसिड एवं अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जो फायदेमंद होते हैं।
  • ब्लडप्रेशर की समस्या होने पर सोयाबीन का सेवन फायदेमंद होता है। खास तौर से ब्लडप्रेशर बढ़ने की स्थ‍िति में इसका सेवन ब्लडप्रेशर को नियंत्रित कर उसे बढ़ने से रोकता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो खास तौर से महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है और एनिमिया व ऑस्ट‍ियोपोरोसिस से बचाने में लाभप्रद है। वहीं कमजोरी होने पर भी यह बेहद असरदार है।

 

इसे भी पढ़ें-

फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को क्या खाना चाहिए?

जानें किस स्थिति में कब और कितने खाएं बादाम ताकि सेहत को मिलें ज्यादा पोषण

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।